Sunday, August 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओलिंपिक में गर्मी से बेहाल टेनिस स्टार:रूस के मेदवेदेव ने अंपायर से पूछा-अगर मैं मर गया तो जिम्मेदार कौन होगा, स्पेन की खिलाड़ी व्हील चेयर पर बाहर गईं

टोक्यो

कोरोनाकाल में कई तरह की पाबंदियों के बीच आयोजित हो रहे टोक्यो ओलिंपिक में एथलीट्स को गर्मी की मार भी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा बुरा हाल टेनिस सितारों का हो रहा है। इटली के फाबियो फोगनिनी के खिलाफ मुकाबले के दौरान रूस के डेनिल मेदवेदेव काफी परेशान दिखे। मैच के बीच में उन्होंने चेयर अंपायर से पूछा-अगर मैं मर गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन इसकी जिम्मेदारी लेगा।

मेदवेदेव ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीधे सेटों में जीता।

मेदवेदेव ने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला सीधे सेटों में जीता।

मेदवेदेव ने मैच पूरा किया, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
मेदवेदेव 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान में के बीच कई बार परेशान दिखे। उन्होंने अंपायर से यह भी कहा-मैं मैच खत्म कर सकता हूं लेकिन इस दौरान मैं मर भी सकता हूं। 25 साल के मेदवेदेव ने आखिरकार न सिर्फ मैच पूरा किया बल्कि इसे 6-2 3-6 6-2 से जीत कर क्वार्टर फाइनल में जगह भी बनाई। मेदवेदेव ने ही दूसरे दौर के मैच में भारत के सुमित नागल को हराया था।

आयोजकों ने बदली टाइमिंग
वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच सहित कई सुपर स्टार खिलाड़ियों की शिकायत के बाद ओलिंपिक के आयोजकों ने टेनिस मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव करने का फैसला किया है। पहले टेनिस के मुकाबले दिन के 11 बजे (टोक्यो की टाइमिंग के अनुसार) शुरू होते थे। अब ये दोपहर 3 बजे शुरू होंगे, ताकि खिलाड़ियों को हीट वेव से बचाया जा सके।

स्पेन की पाउला बदोसा को व्हील चेयर पर बिठाकर बाहर ले जाते मेडकल स्टाफ।

स्पेन की पाउला बदोसा को व्हील चेयर पर बिठाकर बाहर ले जाते मेडकल स्टाफ।

व्हील चेयर पर बाहर गईं स्पेन की पाउला बदोसा
टेनिस कोर्ट पर तेज गर्मी के कारण स्पेन की पाउला बदोसा बेसुध सी हो गईं थीं। उन्हें आखिरकार व्हील चेयर पर बाहर लाना पड़ा। बदोसा ने कहा कि उन्हें हीट स्ट्रोक का सामना करना पड़ा। इस कारण उन्होंने मैच से रिटायर होने का फैसला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *