Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओवरटेक की कोशिश में अटल टनल से टकराई कार; 4 पर्यटक घायल, 13500 रुपए का चालान कटा

अटल टनल रोहतांग में कार हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। इसमें ड्राइवर सहित 4 पर्यटक सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें पहुंची हैं। ये सभी दिल्ली से यहां घूमने के लिए आए थे।

इस हादसे का वीडियो देखकर कई लोग हैरान हो गए। पर्यटक कार से अटल टनल होकर नॉर्थ पॉर्टल की ओर जा रहे थे, तभी ड्राइवर ने टनल के अंदर दूसरी लाइन में जाकर ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान कार बहुत तेज गति से चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *