जयपुर
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दो दिन पहले राजस्थान में जल्द पार्टी लॉन्च करने की घोषणा के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। ओवैसी की पार्टी के राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ने से कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगने की संभावना है। कांग्रेस नेताओं ने ओवैसी को निशाने पर लेते हुए उन्हें बीजेपी की बी टीम करार दिया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री शाले मोहम्मद, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ओवैसी पर निशाना साधा है।