मथुरा
पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री कंगना रनौट शनिवार को मथुरा के बांके बिहारी मंदिर पहुंचीं। दर्शन के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि 2022 के चुनाव में वह राष्ट्रवादियों के लिए प्रचार करेंगी। कंगना ने कहा कि उनके बयान से तकलीफ उन लोगों को ज्यादा होती है, जिनके दिल मे चोर है। जो सच्चे हैं, जो बहादुर हैं, राष्ट्रभक्त हैं उनको मेरी बात सही लगती हैं।
पंजाब में किसानों द्वारा रोके जाने पर माफी मांगने के सवाल पर कहा कि उन्होंने माफी कभी नहीं मांगी। मैं क्यों माफी मांगू? मैं खुद चंडीगढ़ में पढ़ी हुई हूं। हिमाचल, पंजाब के लोगों में प्रेम है। आप लोग ऐसी बातें न फैलाइए। कुछ मुट्ठी भर जो असमाजिक तत्व हैं उनके कहने से कुछ नहीं होता। कुछ लोगों ने गाड़ी रोकी तो क्या हुआ? उनमें से कुछ लोग थे जो यह बोल रहे थे कि इस लड़की को क्यों परेशान कर रहे हो। अच्छे भी लोग हैं, जो बुरे लोगों पर हावी हैं।