एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग गुरुवार को बुडापेस्ट में खत्म कर ली है। इस बात की जानकारी कंगना ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। कंगना ने फिल्म की रैपअप पार्टी की एक फोटो शेयर कर लिखा, “मेरी फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। अभी से ‘धाकड़’ की याद आ रही है।” इस पोस्ट के अलावा उन्होंने फिल्म के सेट का एक वीडियो भी शेयर किया है।
फिल्म की रैपअप पार्टी से कंगना रनोट की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज में कंगना व्हाइट ब्रालेट और पेंट में बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। कंगना ने अपनी दो ग्लैमरस फोटोज को शेयर कर लिखा, “मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देख कर जीते हैं जिस काफिर पे दम निकले -गालिब।” इसके अलावा भी कंगना ने सोशल मीडिया स्टोरी पर फिल्म की रैपअप पार्टी की कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वे टीम मेंबर्स के साथ एंजॉय करते नजर आ रही हैं।
‘धाकड़’ 1 अक्टूबर को होगी रिलीज
रजनीश रजी घई के निर्देशन में बनी ‘धाकड़’ में कंगना रनोट एक फीमेल स्पाई एजेंट अग्नि के किरदार में नजर आएंगी। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में कंगना के अलावा दिव्या दत्ता और अर्जुन रामपाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अर्जुन विलेन रुद्रवीर बने हैं, जो जिस्मफरोशी के धंधे के साथ-साथ हथियारों और ड्रग्स की तस्करी भी करता है। कंगना का इसमें कोई लव इंट्रेस्ट नहीं दिखाया जाएगा। पूरी फिल्म में वो सिर्फ एक्शन करती नजर आएंगी। ‘सोहेल मकलाई प्रोडक्शंस’ और ‘एसाइलम फिल्म्स’ के बैनर तले इस फिल्म का निर्माण किया गया है। यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर 1 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी।
‘तेजस’ की शूटिंग शुरू करेंगी कंगना
कंगना रनोट ‘धाकड़’ के बाद अब जल्द ही ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू करेंगी। वे ‘अपराजित अयोध्या’, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स : द लीजेंड ऑफ दिद्दा’ और कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर बेस्ड एक अनाम फिल्म की घोषणा भी कर चुकी हैं। उनके प्रोडक्शन की एक अन्य फिल्म में उन्हें इंदिरा गांधी की भूमिका में देखा जाएगा।