विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर यानी गुरुवार को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच एक्ट्रेस कंगना रनोट का विक्की और कटरीना की शादी को लेकर रिएक्शन सामने आया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बिना नाम लिए कटरीना की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने विक्की और कटरीना के बीच के एज गैप को लेकर कमेंट भी किया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि अब बॉलीवुड की सक्सेसफुल और बड़ी एक्ट्रेसेस यंग एक्टर्स से शादी करके रूढ़िवादी धारणा को तोड़ रही हैं।