Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कटरीना कैफ ने एंजॉय किया संडे

मुंबई

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कटरीना कैफ संडे को एंजॉय करने के मूड में नजर आईं। कटरीना अपनी निजी जिंदगी को लो प्रोफाइल रखना पसंद करती हैं। विकी कौशल से शादी के बाद सोशल मीडिया पर उनके हर एक पोस्ट पर खास नजर रहती है। रविवार को कटरीना ने अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो रिलैक्स करने के मूड में नजर आईं। उनकी मिलियन डॉलर स्माइल देख फैन्स का दिन बन आया। इस वीडियो में कटरीना कैफ के सी-फेसिंग अपॉर्टमेंट की झलक भी देखी जा सकती है।

वीडियो में कटरीना कैफ क्रीम कलर के कैजुअल आउटफिट में हैं। वह मुस्कुरा रही हैं। कटीरना अपने घर की बालकनी में बैठी हैं। बालकनी में एक छोटा सा गार्डन है। उनके पीछे समंदर का नजारा देखा जा सकता है। अपने बिजी वर्क शेड्यूल से कटरीना वक्त निकालकर रविवार को आराम करती दिखीं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘संडे वाइब्स।‘