कटरीना कैफ और विक्की कौशल आज (9 जनवरी) अपनी वन मंथ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर कटरीना ने पति विक्की कौशल के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें शादी का एक महीना पूरा होने पर विश किया है। इस पोस्ट में कटरीना ने विक्की के साथ की एक सेल्फी भी शेयर की है। जिसमें विक्की पत्नी कटरीना को गले लगाए नजर आ रहे हैं।