नागौर
राजस्थान के सिंगिंग स्टार और इंडियन आइडल फेम सवाई भाट इजराइल टूर पर हैं। एक दिन पहले रविवार को इजराइल के ईलात शहर पहुंचे सवाई वहां 5 जनवरी को अपने पहले इंटरनेशलन लाइव म्यूजिक कंसर्ट में परफॉर्म करेंगे। उनके साथ इंडियन आइडल फाइनलिस्ट मोहम्मद दानिश, सायली कांबले और आशीष कुलकर्णी भी हैं। इसके बाद उनका कनाडा और यूके का टूर भी तय है।