टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव सोनड़ी के राजेंद्र कुमार, बृजलाल, बलवंत फौजी पुत्र दुनीराम गोदारा ने गांव के एक गरीब परिवार हुकमाराम पुत्र मुंशी राम मेघवाल की कन्या की शादी थी। शादी में मदद के लिए कन्यादान के रुप में 51 हजार रुपये कन्यादान में दिए। इस सराहनीय कार्य पर माणकचंद बराला ने कहा कि समाज में गरीब परिवार की लड़कियों की शादी के अवसर पर दान करना चाहिए आज के दौर में युवाओं की सोच बहुत ही अच्छी है इस नेक काम के लिए पंचायत समिति सदस्य धन्ना राम मेघवाल हरदत्त ब्ररोड़, भागाराम चिड़ाणिंया, ढूंकलराम गोदारा, कृष्ण लाल कुमारिया, रामप्रताप गोदारा, भोलाराम बरोड़, जय सिंह गोदारा व सभी गांव वालों ओर शादी में आये सभी मेहमानों ने गोदारा परिवार की बहुत ही तारीफ की गई।