तापसी पन्नू इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग फिल्म रश्मि रॉकेट का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। अब वह कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड में बतौर स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगी। टीवी चैनल ने सोशल मीडिया पर शो के प्रोमो की क्लिप शेयर की है, इसमें शो के होस्ट कपिल ने अक्सर एथलीटों के रोल निभाने के लिए तापसी को चिढ़ाते हुए दिखा रहे हैं।