कपिल शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो वर्ल्ड स्पाइन डे के मौके पर अपनी स्पाइन के इश्यू के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने उस समय को याद किया हुए जब उनके स्पाइन की समस्या इतनी बढ़ गई थी कि उन्हें अपने शो, ‘द कपिल शर्मा शो’ को बंद करना पड़ा था। साथ ही कपिल ने यह भी कहा कि वो उस समय असहाय महसूस करते थे।