Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कप्तान रोहित का नया मंत्र- ज्यादा बदलाव की जरुरत नहीं, लेकिन खिलाड़ियों को उनका रोल बताऊंगा; कोहली के बाद भी वैसी ही ब्रांड की क्रिकेट खेलेंगे

नई दिल्ली

भारत के नए पूर्णकालिक सीमित ओवरों के कप्तान रोहित शर्मा ने इच्छा जाहिर की है कि वनडे क्रिकेट में बतौर कप्तान विराट ने जहां से छोड़ा था, वह वहीं से आगे जारी रखना चाहेंगे। रोहित का कहने का मतलब ये है कि भारतीय टीम को बहुत कुछ बदलने की जरूरत नहीं है और वे उसी ब्रांड की क्रिकेट खेलना जारी रख सकते हैं, जो कोहली की टीम ने वनडे में खेली थी।

खिलाड़ियों को उनके रोल के बारे में पता रहेगा

रोहित ने संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, “हमें बदलने के लिए बहुत कुछ नहीं है। कुछ अवसरों पर, ऐसी परिस्थितियां होंगी जहां हमें अपना खेल बदलने की आवश्यकता होगी। अलग-अलग समय पर अलग-अलग काम करने के लिए खुले रहने की जरुरत है और यह एक ऐसी बात है जो हमने की है। ऐसा नहीं है मुझे अंदर आने और चीजों को तेजी से बदलने की जरूरत है। मैं खिलाड़ियों को स्पष्ट कर दूंगा कि उनसे क्या उम्मीद की जाती है।”

केएल राहुल की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी और शर्मनाक हार के बाद रोहित शर्मा टीम के कोच राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर टीम को जीत की पटरी पर लाने के लिए तैयार हैं।