Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिखर धवन की जगह ईशान किशन करेंगे ओपनिंग, रोहित ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया

नई दिल्ली

भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (6 फरवरी) से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। भारत के नए वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने शनिवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में वह ईशान किशन के साथ पारी का आगाज करेंगे, क्योंकि टीम में इस युवा के अलावा कोई विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। केएल राहुल दूसरे वनडे से चयन के लिए उपलब्ध होंगे। शिखर धवन और ऋतुराज गायकवाड कोरोना संक्रमित है और क्वारंटीन में हैं। बतौर रिप्लेसमेंट टीम में आए मयंक अग्रवाल अभी क्वारंटीन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसलिए किशन पहले गेम में रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे।