Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कप्तान हो तो ऐसा! तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस की बैटिंग देख जब मैदान पर उतरे रोहित शर्मा

नई दिल्ली

रोहित शर्मा युवा क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहते हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जब कर रहे थे, उस दौरान मैच में हुए टाइमआउट के समय कप्तान रोहित मैदान पर पहुंच गए और दोनों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। रोहित की ब्रेविस और तिलक के साथ की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही है और फैन्स ने कहा कि ऐसी बातें ही उन्हें शानदार कप्तान बनाती हैं। 

रोहित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच खिताब अपने नाम किए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2020 खिताब अपने नाम किया था, लेकिन 2021 में टीम प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। वहीं इस साल भी टीम की हालत काफी खस्ता नजर आ रही है। पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को खेला गया मैच मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से गंवा दिया। यह इस सीजन में मुंबई इंडियंस की लगातार पांचवीं हार है। अब टीम को बचे हुए नौ मैचों में से कम से कम आठ मैच जीतने होंगे।