Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सचिन, जहीर, अनिल की एक साथ की तस्वीर वायरल

नई दिल्ली

आईपीएल के जरिए जहां युवा खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का मौका मिलता है, तो वहीं सीनियर खिलाड़ी अपनी जगह मजबूत करने की दावेदारी पेश करते हैं। आईपीएल न केवल विश्व क्रिकेट के वर्तमान सितारों और युवाओं को समान रूप से अवसर प्रदान करता है, बल्कि एक ऐसा वातावरण भी बनाता है जहां खेल के पूर्व क्रिकेटर भी अपने ज्ञान और विचार को साझा करने के लिए एक साथ आ सकते हैं।

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जब मैच के बाद भारतीय टीम के दिग्गज रहे सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और जहीर खान को चर्चा करते देखा गया। पंजाब ने इस मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हराया।

PBKS ने भारतीय क्रिकेट के तीन महान खिलाड़ियों की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा: “एक फ्रेम में ????? इंटरनेशनल रन और ???? इंटरनेशनल विकेट।”