Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कबाड़ खरीदते बालक को किया दस्तयाब

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाल कल्याण समिति की ओर से बुधवार को टाउन में बालश्रम के खिलाफ कार्रवाई की गई। समिति सदस्यों ने कबाड़ खरीदते हुए एक बालक को दस्तयाब किया। जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति सदस्य विजयसिंह चौहान व प्रेमचंद शर्मा ने बुधवार को सूचना के बाद टाउन में नगर परिषद मुख्य कार्यालय के पास 11 वर्षीय बालक को कबाड़ खरीदते हुए दस्तयाब किया। मौके पर बच्चे के अभिभावक को बुलाकर भविष्य में बच्चे से बालश्रम न करवाने के लिए पाबंद किया गया। बालश्रम करवाते मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। बच्चे के अभिभावकों को राज्य सरकार की ओर से बच्चों को शिक्षित करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाते हुए बच्चे का दाखिला राजकीय विद्यालय में करवाने के लिए कहा। इस मौके पर बाल कल्याण समिति सदस्य विजयसिंह चौहानव प्रेमचंद शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार बालश्रम करवाने पर सजाओं के प्रावधान के बारे में भी जानकारी दी।