Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विराट कोहली को ‘क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो’ मानता है यह श्रीलंकाई बल्लेबाज, पूर्व कप्तान से लेना चाहते हैं फिटनेस टिप्स

नई दिल्ली

श्रीलंकाई बल्लेबाज भानुका राजपक्षे का मानना है कि एक खिलाड़ी के लिए कौशल सबसे अहम होता है लेकिन साथ ही यह भी महसूस करते हैं कि जरूरी फिटनेस मानक हासिल किए बिना आधुनिक युग क्रिकेट में बने रहना संभव नहीं है। फिटनेस मुद्दों के कारण ही नेशनल टीम से बाहर किये गए राजपक्षे अब भारत के सबसे फिट क्रिकेटर विराट कोहली से इस संबंध में बातचीत करना चाहते हैं जिन्हें वह ‘क्रिकेट का क्रिस्टियानो रोनाल्डो’ मानते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का हिस्सा होने से श्रीलंका के इस 30 साल के खिलाड़ी को पूर्व भारतीय कप्तान से मिलने का मौका मिल सकता है और वह उम्मीद करते हैं कि इससे उन्हें फायदा मिलेगा।