Saturday, July 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कभी टीवी शो में बिकिनी पहन मचाया हंगामा तो कभी शादी को लेकर चर्चा में रहीं श्वेता तिवारी

मुंबई

श्वेता तिवारी के 14 सेकेंड के एक वीडियो से बवाल मच गया। ‘ब्रा’ और ‘भगवान’ वाले बयान के बाद उनके खिलाफ भोपाल में एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। हालांकि जब उनका पूरा वीडियो सामने आया तो मामला कुछ और ही पता चलता है। वायरल हुए वीडियो में श्वेता ने कहा था, ‘मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं।‘ दरअसल श्वेता ने यह बात कई टीवी सीरियल में धार्मिक रोल कर चुके अभिनेता सौरभ राज जैन की ओर यह इशारा करके कहा था। सोशल मीडिया पर यूजर्स जिस वीडियो को लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं वह पूरा वीडियो नहीं है। बहरहाल इससे पहले भी श्वेता कई बार विवादों में घिरी हैं और उन पर खूब हंगामा मचा।