Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रितिक रोशन मारुति और अमीषा पटेल सेट पर लाती थीं मर्सिडीज, बताया- लोग उड़ाते थे मजाक

मुंबई

अमीषा पटेल लंबे वक्त बाद ‘गदर 2’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। लोग उनको फिल्म में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। अमीषा इंडस्ट्री और लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। हालांकि अपने एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि पहले लोग उनको नकचढ़ी समझते थे। अमीषा पटेल ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में मीडिया उन्हें घमंडी और बिगड़ैल बोलती थी। इसकी वजह यह थी कि वह गॉसिप में इंट्रेस्ट नहीं लेती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि वह सेट्स पर मर्सिडीज से आती थीं और रितिक मारुति से। इस वजह से मजाक भी उड़ाया जाता था।