Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कमलेश यादव को डॉक्टरेट की उपाधि

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन निवासी रणजीत सिंह यादव की पुत्री कमलेश यादव को टांटिया विश्वविद्यालय श्रीगंगानगर की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। कमलेश यादव ने कम्प्यूटर पर काम करने वाले एवं नहीं करने वाले भावी अध्यापकों में सम्प्रेषण कौशल एवं आत्मविश्वास अध्ययन विषय पर शोध कार्य निर्देशक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पूरा किया। कमलेश यादव के पीएचडी करने पर परिचितों ने बधाई दी।