Saturday, September 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करंट लगने से युवक की मौत:निर्माणाधीन मकान में पानी की मशीन लगाते वक्त करंट आने से युवक की मौत

बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ के आडसर में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। ये युवक मजदूर के रूप में एक नए मकान में ईंटों पर पानी डालने के लिए मशीन लगा रहा था। तार खुले होने के कारण उसे करंट आया और काफी देर तक चपेट में रहने से उसकी मौत हो गई।

मामला आडसर का है, जहां प्रताप बस्ती निवासी शाहरुख नए बन रहे मकान में काम कर रहा था। उसे मकान की ईंटों पर पानी डालने यानी तराई करने का काम दिया गया था। इसके लिए पानी का प्रेशर बनाना था। जिसके लिए मशीन शुरू की गई। मशीन के आसपास तार खुले थे, जिससे वो करंट की चपेट में आ गया। वो बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। आसपास काम कर रहे मजदूरों ने उसे संभाला। करंट बंद करके उसे वहां से उठाया और श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मृतक शाहरुख के परिजनों को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा जाएगा।

उधर, पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस मामले में निर्माणाधीन मकान का जायजा लिया जाएगा कि किस स्तर पर लापरवाही हुई है। फिलहाल पुलिस में किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। मर्ग के आधार पर आगे कार्रवाई हो सकती है।