नई दिल्ली
मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर यशराज स्टूडियो में ग्रैंड पार्टी रखी थी। पार्टी की थीम से लेकर मेन्यू तक सब स्पेशल था। इस पार्टी में फिल्मी दुनिया के लगभग हर सितारे ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी और तमात सितारों ने शिरकत की। जिनकी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तो वहीं अब करण जौहर की ग्रैंड पार्टी के वेन्यू की फोटोज भी वायरल हो रही है। पार्टी का वेन्यू किसी बड़े फिल्म सेट से कम नहीं था। तो चलिए आपको कुछ इनसाइड तस्वीरें दिखाते हैं।