फिल्म मेकर करण जौहर को बॉलीवुड में स्टार किड्स को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। अब हाल ही में उन्होंने अपने चार साल के बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। उनके बेटे यश की एक्टिंग का वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में करण ने लिखा ‘एक ऑडिशन वाली सुबह।’ इस वीडियो में यश ने कैमरे के सामने अलग-अलग एक्सप्रेशन्स दिए। यश ने ग्रे कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। इस वीडियो से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि करण जल्द ही अपने बेटे को भी लॉन्च कर सकते हैं।