नई दिल्ली
साल भर में कई बदलाव हुए हैं, इन्हीं सालों में कोरोना वायरस महामारी के कारण काम करने का तरीका भी बदल गया है। साल 2020 के बाद कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने घर से काम करना शुरू कर दिया है। घर में बैठना और काम करना हमारी लाइफ का नया टाइमटेबल बन गया है। एक्सरसाइज न करना और शरीर को इनएक्टिव करना कई हेल्थ से जुड़े खतरों के साथ आता है। कई लोगों को इसी वजह से पीठ दर्द होने लगता है,ऐसी लाइफस्टाइल हमारे लचीलेपन को कम करता है और हमें आलसी भी बनाता है। सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर काम के बीच वर्कआउट करने की दिलचस्प इंफॉर्मेशन शेयर करती रहती हैं। उनका कहना है कि जब हम अपने शरीर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो हम अपना शरीर खो देते हैं। पोषण विशेषज्ञ का इंस्टाग्राम प्रोफाइल फिटनेस रूटीन से भरा हुआ है, जिसमें वह अक्सर यह कहती हैं कि सभी को प्रेक्टिस करना शुरू कर देना चाहिए। रुजुता ने 2022 में 12-सप्ताह का फिटनेस प्रोजेक्ट स्टार्ट किया है, जहां वह पूरे हफ्ते के लिए आसन और फ्री-हैंड फिटनेस रूटीन का शेयर करती हैं, जिसे काम के बीच में दिन में कम से कम एक बार किया जाना चाहिए।
क्या कहती हैं रुजुता?
रुजुता का यह भी कहना है कि पूरे दिन लैपटॉप पर बैठना और काम करना, हमारे शरीर के लिए धूम्रपान जितना ही हानिकारक है। हालांकि, उनके पास घर पर अपने लैपटॉप और कंप्यूटर पर काम करने के लिए बैठने का तरीका है। वह जोर देकर कहती है कि हम कुर्सी से अपने पैरों को लटकाने के बजाय क्रॉस-लेग्ड बैठें।