Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करीब एक साल बाद चिट्टा (हेरोइन) सप्लायर गिरफ्त में

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। करीब एक साल पहले बाइक सवार दो जनों के कब्जे से 6.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले में फरार चल रहे सप्लायर को जिले की नोहर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान उर्फ मानिया उर्फ मोटिया उर्फ मामा (33) पुत्र श्योकत अली निवासी वार्ड नम्बर 18, नोहर के रूप में हुई है। नोहर पुलिस थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरुका ने बताया कि 10 अप्रेल 2020 को थाना के एसआई लालचन्द सारण के नेतृत्व में गश्त कर रही पुलिस टीम ने साहवा तिराहा पर नाकाबंदी दौरान मोटर साइकिल नम्बर आरजे 07 एफएस 5855 सवार दो जनों को रुकवाकर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 6.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चिट्टा व बाइक जब्त कर मौके से करनैल सिंह (30) पुत्र बलविंद्र सिंह रायसिख व असरफ खां पुत्र बाबू खां निवासी जामसर लूणकरणसर जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे चिट्टा लेने नोहर आए थे। वे नोहर निवासी इमरान उर्फ मानिया से चिट्टा खरीदकर वापस बीकानेर जा रहे थे। इस पर चिट्टे की सप्लाई देने वाले इमरान उर्फ मानिया को भी मामले में नामजद कर उसकी तलाश शुरू की गई। एक साल तक आरोपी पुलिस का चकमा देकर भागता रहा। मंगलवार को आरोपी इमरान उर्फ मानिया को नोहर के भगतसिंह चौक के नजदीक से काबू कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल धूपसिंह, कांस्टेबल विजयसिंह व रमेश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *