Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कर्ज और परिवार के झगड़े में दो बच्चों को मारा:कॉन्स्टेबल पति की शराब की लत से थी परेशान

चौमूं

दो बच्चों को फंदे पर लटकाकर सुसाइड करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। महिला अपने कॉन्स्टेबल पति की शराब की लत से परेशान थी। इसके साथ ही परिवार पर लाखों रुपए का कर्जा भी था। इसको लेकर कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए। पुलिस ने बताया कि इससे परेशान महिला ने पहले अपने दो बच्चों को मारा और इसके बाद खुद ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच पर भेजा है। मोबाइल में छिपे राज से दो बच्चों की हत्या और महिला के सुसाइड से जुड़े मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *