Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कला को सही मागदर्शन देने का बखूबी कार्य

  • टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे महिला टेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्यूटीशियन एक्सपर्ट सुषमा वर्मा थी। अध्यक्षता संस्थान निदेशक सीएस परमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्यूटीशियन एक्सपर्ट सुषमा वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को टेलरिंग के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ध्यान में रखी जाने वाली बातों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरसेटी ग्रामीण परिवेक्ष की महिलाओं को साक्षर कर उनकी कला को सही मागदर्शन देने का बखूबी कार्य कर रहा है। प्रशिक्षण हासिल कर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर अपने पैरों पर खड़ी हो अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकती हैं।