- कृषि उपज मण्डी समिति ने खरीदी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मशीन
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कृषि उपज मण्डी समिति की ओर से पांच लाख रुपए की लागत से राष्टÑीय कृषि बाजार योजना अंतर्गत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मशीन क्रय की गई है। इस मशीन को नवां बाइपास पर नए सब्जी-फल मण्डी यार्ड में स्थापित किया जाएगा। इस मशीन का फायदा है कि इसके जरिए गीले कचरे से एक दिन में ढाई क्विंटल खाद बनाई जा सकेगी। इससे जहां खाद बनेगी वहीं मण्डी के कूड़े का भी निस्तारण होगा।