Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कलियुगी बेटे ने सुपारी देकर पिता को मरवा डाला, पकड़े जाने पर बताई बाप से नफरत की कहानी

राजसमंद।

राजस्थान के राजसमंद में संपत्ति से बेदखल करने पर एक कलियुगी बेटे ने अपने ही दोस्त व उसके साथी को सुपारी देकर पिता की हत्या करवा दी। बहनों की शादी में शामिल होने आए बेटे ने पिता की हत्या के लिए सुपारी किलर को बुलाया था। गत 14 मई को ही दो बदमाश अहमदाबाद से बाइक पर आए और रात को सोते हुए पिता की गला दबाकर हत्या कर फरार हो गए। शक होने पर पुलिस ने बेटे की मोबाइल डिटेल खंगाली तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने बेटे समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मर्डर 14 मई की रात को हुआ था। इस वक्त तीनों अभियुक्त पुलिस रिमांड पर हैं।
 
नाथद्वारा डीएसपी छगन राजपुरोहित ने बताया कि रावों की गुड़ली निवासी भूरसिंह डूलावत की हत्या के आरोप में बेटा राजूसिंह, उसके दोस्त रणजीतसिंह और रामनिवास गिरफ्तार किया। मृतक की अहमदाबाद में नमकीन की 3 दुकानें और मकान सहित करीब 5 करोड़ रुपए की संपत्ति है। बड़ा बेटा राजू सिंह संपत्ति में हिस्सा नहीं देने की बात से पिता से नफरत करता था। हाल ही में दो बहनों की शादी में वह गांव आया था। सही मौका देखकर उसने दोस्त रणजीत को सूचना दी और अपने ही पिता की हत्या करवा दी।