Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत के मंत्री पर किरोड़ीलाल का हमला: बीजेपी सांसद बोले-रमेश मीना अवसरवादी और पद के लालची

जयपुर

पूर्वी राजस्थान के दो बडे़ नेताओं मे जुबानी जंग जारी है। बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीना ने एक बार फिर मंत्री रमेश मीना पर जुबानी हमला बोला है। किरोड़ी ने पंचायतीराज मंत्री रमेश मीना को अवसरवादी नेता बताया है। किरोड़ी ने कहा कि पद का लाभ नहीं मिला बसपा को छोड़ कांग्रेस में पहुंच गए। कांग्रेस में कुछ नहीं मिलेगा तो छोड़कर भाग जाएंगे। मैं आज भी गली के बाहर खड़ा हूं, लेकिन लोगों की समस्याओं को समझता हूं। टोंक जिले मे मीडिया से बात करते हुए किरोड़ीलाल ने कहा कि सरकार उनकी है चाहे तो गिरफ्तार करवा दें। उल्लेखनीय है कि हाल में मंत्री रमेश मीना ने कहा था कि किरोड़ीलाल पर 5 आपराधिक मुकदमें है। उन्हें गिरफ्तार कर लेना चाहिए। दोनों नेताओं के बीच काफी समय से जुबानी जंग जारी है।