Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कल से बीजेपी का हल्ला बोल आंदोलन

जयपुर

प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ बीजपी कल से हल्ला बोल ओदोलन की शुरूआत करने जा रही है। गुरुवार को प्रदेश के सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर एक साथ धरना-प्रदर्शन होंगे। हल्ला बोल आंदोलन में प्रदेश स्तर के 77 नेता उपखंड स्तर पर जाकर धरने प्रदर्शनों की अगुवाई करेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया जोधपुर के ओसियां में धरने पर बैठेंगे। ब्लॉक स्तर पर हो रहे धरने प्रदर्शनों में पार्टी के सभी पदाधिकारियों को शामिल होने की जिम्मेदारी दी गई है।

बीजेपी के हल्ला बोल आंदोलन का दूसरा फेज नवंबर में शुरू होगा। नवंबर में सभी जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होंगे। 15 दिसंबर को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ी रैली करने का फैसला किया है। दिसंबर की रैली में बीजेपी ने 2 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जुटाने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *