Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कल से सरकारी हॉस्पिटल में हर व्यक्ति का इलाज मुफ्त

जयपुर

राजस्थान के निवासियों के लिए हेल्थ को लेकर बड़ी खबर है। सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी हॉस्पिटल में 1 अप्रैल से तमाम इलाज और जांचे फ्री करने का आदेश जारी किया है। इस आदेशों के तहत ओपीडी के रजिस्ट्रेशन के लिए लगने वाले 10 रुपए से लेकर 8 हजार रुपए तक शुल्क वाले एमआरआई, सीटी स्कैन, डायलासिस जैसी महंगी जांचों के लिए मरीजों को एक भी रुपए नहीं देना पड़ेगा।

प्रमुख शासन सचिव हेल्थ एज्युकेशन और शासन सचिव हेल्थ डिपार्टमेंट के संयुक्त आदेशों को देखें तो इसका फायदा राजस्थान के ही निवासियों को मिलेगा। राज्य के बाहर यानी दूसरे राज्यों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों से जो शुल्क निर्धारित है वह लिया जाएगा। आपको बता दें कि सरकार ने अभी तक मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना के तहत मरीजों को इलाज की सुविधा सरकारी हॉस्पिटल में दी जा रही है। इसके अलावा कई जांचे और दवाईयां ऐसी हैं जिनका कुछ शुल्क मरीजों को देना पड़ता है। इसमें सिटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस समेत खून, हार्ट की कई जांचें शामिल है। लेकिन 1 अप्रैल के बाद इसका शुल्क नहीं देना पड़ेगा।