कल हड़ताल पर रहकर कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन करेगा मजदूर
by seemasandesh
रिलायंस कंपनी को ठेके पर दिए गए सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम वापस लेने की मांग हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सीटू से संबंधित अनाज मंडी पल्लेदार मजदूर यूनियन, एफसीआई पल्लेदार मजदूर यूनियन, राजस्थान सीड्स कॉरपोरेशन मजदूर यूनियन, भाइचारा कैंटर यूनियन की बैठक सीटू जिला संरक्षक मलकीत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को टाउन स्थित जनशक्ति भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में सीटू जिलाध्यक्ष आत्मासिंह व जिला महासचिव शेरसिंह शाक्य मौजूद थे।