Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कश्मीर में बर्फबारी से बढ़ी ठंडक : जयपुर, चुरू, अलवर में रात का तापमान 2 से 9 डिग्री नीचे आया

जयपुर

मानसून की विदाई के बाद राजस्थान सहित उत्तर भारत के राज्यों का मौसम बदलने लगा है। दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर में हुई सीजन की पहली बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर पड़ा है। राजस्थान के भीलवाड़ा, अलवर, जयपुर, सीकर, कोटा, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बूंदी, चूरू, नागौर समेत कई जिलों में रात का तापमान 2-8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो जिस तरह उत्तरी भारत के इलाकों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) का असर दिखा है और आने वाले समय में स्थिति इसी तरह की बनती रही तो राजस्थान में इस बार सर्दी जल्दी दस्तक दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *