Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर कार्यकर्ता जुटे

जयपुर

कांग्रेस नेताओं में जन्मदिन पर समर्थक जुटाकर सियासी ताकत दिखाने का ट्रेंड बरकरार है। सचिन पायलट के बाद अब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने जन्मदिन पर शक्ति प्रदर्शन किया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। जन्मदिन की बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता लगा हुआ है।

शुक्रवार को डोटासरा के जन्मदिन पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बड़ा मंच लगाया गया है। मंच पर डोटासरा आगंतुकों से मिल रहे हैं। डोटासरा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार जन्मदिन पर सियासी शक्ति प्रदर्शन किया है। पिछले साल कोविड के कारण डोटासरा ने जन्मदिन पर लोगों से मुलाकात का कार्यक्रम रद्द कर दिया था। जन्मदिन के मौके पर भीड़ जुटाने के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *