Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांग्रेस MLA सोलंकी बोले- अपने हक की आवाज उठाने के लिए दिल्ली और मानेसर जाना आत्महत्या है तो हम बार-बार करेंगे

जयपुर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान को मिटाने की कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन की कवायद के बीच पायलट समर्थक विधायक ने ​तेवर दिखाए हैं। पायलट समर्थक विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा- अपने हक की आवाज उठाने के लिए हम दिल्ली और मानेसर गए थे, हक की आवाज उठाने अगर दिल्ली-मानेसर जाना आत्महत्या है, तो यह हम बार बार करेंगे। वैसे भी हम आत्महत्या तो पहले कर ही चुके हैं। अगर अपने हक के लिए बोलना आत्महत्या है, तो यह हम बार-बार करेंगे।

वेद प्रकाश सोलंकी ने कहा- जिस तरह किसान इंद्र देव का इंतजार करते हैं उसी तरह हम भी इंतजार कर रहे हैं, उम्मीद है हमारे वाले इंद्रदेव भी मेहरबान होंगे। वेद प्रकाश से जब यह पूछा गया कि सूखा पड़ने पर किसान आत्महत्या करते हैं, आप पर सियासी इंद्रदेव की मेहरबानी नहीं हुई तो क्या आत्महत्या करेंगे, इस पर कहा-हम तो पहले ही आत्महत्या कर चुके हैं।

पिछली साल बगावत के वक्त मानेसर में बाड़ेबंदी में जाना क्या आत्महत्या था, इस सवाल पर वेद प्रकाश ने कहा, हम हमारे हम की आवाज उठाने और हाईकमान से अपनी बात कहने दिल्ली और मानेसर गए थे। अपने हक की आवाज उठाना आत्महत्या है तो यह हम बार बार करेंगे। हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम फिर दिल्ली मानेसर जाने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *