Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कांस्य पदक जीतकर फहराया परचम

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हाल ही में वियतनाम में आयोजित हुई सातवीं एशियन पैरा ताईक्वांडो ओपन चैम्पियनशिप-2022 में संदीपसिंह मान ने कांस्य पदक जीतकर हनुमानगढ़ जिले के साथ पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। मूलत: 21 से 23 अगस्त तक आयोजित इस चैम्पियनशिप में हनुमानगढ़ जंक्शन निवासी संदीपसिंह मान ने 80 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक झटका। इसके साथ ही संदीपसिंह मान इस भार वर्ग में पदक जीतने वाले पहले पैरा भारतीय खिलाड़ी बने। इस चैम्पियपशिप में भारत के दो खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीते। इसमें से एक कांस्य पदक हनुमानगढ़ के खिलाड़ी संदीप मान को मिला। संदीपसिंह मान की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि इससे पहले संदीपसिंह मान 4-5 जून को बुल्गारिया में आयोजित प्रथम ताईक्वांडो पैरा ग्रांड प्रिक्स में हिस्सा लेने वाले पहले भारतीय पैरा ताईक्वांडो पैरा खिलाड़ी बने थे। अभी तक संदीपसिंह मान राष्टÑीय और अंतरराष्टÑीय स्तर पर आयोजित चैम्पियनशिप में कुल 80 पदक जीत चुके हैं। वे 2016 में भारत के प्रधानमंत्री के हाथों अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। संदीपसिंह मान का अगला लक्ष्य अक्टूबर में होने वाले मैनचेस्टर ग्रांड प्रिक्स में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करना है। संदीपसिंह मान ने बताया कि यह मुकाम उन्होंने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों के आशीर्वाद से हासिल किया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भी ज्यादा से ज्यादा खेलों से जुड़ें।