बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह पंचगनी के रास्ते कहीं जा रहे हैं और कार ड्राइविंग कर रहे हैं लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें किस रास्ते जाना है। इसी दौरान कोई शख्स वीडियो बनाते हुए उनसे पूछता है कि आपको कहां जाना है तो कार्तिक बोलते हैं शायद मैंने गलत राइट ले लिया है,इसके बाद वीडियो बना रहा शख्स कहता है-क्या यार आप भी।
तभी एक पुलिस वाला कार्तिक की मदद करने के लिए आगे आता है लेकिन वो मदद से पहले कार्तिक के साथ सेल्फी क्लिक करता है। यह देखकर कार्तिक भी हंस पड़ते हैं। पुलिस वाला उनसे चश्मा हटाकर सेल्फी क्लिक करवाने के लिए कहता है। इसके बाद वो उनसे पूछता है कि कहीं आपको शूटिंग पर जाने में देर तो नहीं हो रही जिसपर कार्तिक कहते हैं-नहीं।
इसके बाद कार्तिक ने पंचगनी से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। वह वहां शशांक घोष की अपकमिंग मूवी फ्रेडी की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक ने पंचगनी में फ्रेडी और भूल भुलैया 2 के क्लाइमेक्स सीन शूट किए हैं।
कार्तिक के पास है फिल्मों का खजाना
कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका इसी साल नेटफ्लिक्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा कार्तिक 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी के साथ और फ्रेडी में अलाया एफ के साथ दिखेंगे। कार्तिक अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर हिट साउथ फिल्म अल्ला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक में कृति सेनन के साथ लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं।