Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार्तिक के पास फिल्मों का खजाना:कार्तिक आर्यन को ऑफर हुईं वासु भगनानी की एक- दो नहीं बल्कि तीन फिल्में, होल्ड पर है डील

प्यार का पंचनामा फिल्म से फेम हासिल करने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं जिसके चलते उन्हें लगातार बड़ी फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। महज 10 दिनों में धमाका की शूटिंग पूरी करने के बाद कुछ दिनों पहले ही कार्तिक ने अपकमिंग फिल्म फ्रेडी की शूटिंग शुरू की है, जिसके साथ ही उन्हें तीन नई फिल्मों के ऑफर मिल गए हैं।

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्रोड्यूसर वासू भगनानी ने कार्तिक को एक-दो नहीं बल्कि अपनी तीन फिल्मों का ऑफर किया है। फिलहाल कार्तिक ने इन तीनों फिल्मों की डील को साइन ना करते हुए होल्ड पर रखा हुआ है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है कि कार्तिक, रणबीर-शाहिद ग्रुप के सबसे यंग एक्टर हैं, जिस तरह से मेकर्स उन्हें देखते हैं।

इसी साल की बात है जब करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया है। कार्तिक के हाथ से ये फिल्म निकलने का कारण उनका अनप्रोफेशन रवैया और स्क्रिप्ट में हस्तक्षेप करना बताया जा रहा था, हालांकि कई मेकर्स ने इस बात का खंडन किया है। करण जौहर ने फैसला किया है कि वो और धर्मा प्रोडक्शन भविष्य में कभी कार्तिक के साथ काम नहीं करेंगे।

दोस्ताना 2 के साथ ही खबरें थीं कि शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म फ्रेडी से भी कार्तिक को रिप्लेस किया जाएगा, हालांकि एकता कपूर के प्रोड्यूसर बनने के बाद ऐसा कुछ नहीं हुआ।

कार्तिक के पास है फिल्मों का खजाना

कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका इसी साल नेटफ्लिक्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके अलावा कार्तिक 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 में कियारा आडवाणी के साथ और फ्रेडी में अलाया एफ के साथ दिखेंगे। कार्तिक अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े स्टारर हिट साउथ फिल्म अल्ला वैकुंठपुरमलो के हिंदी रीमेक में कृति सेनन के साथ लीड रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *