Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार एक्सीडेंट पर मलाइका अरोड़ा का पहला पोस्ट, कहा- ‘फिल्म के सीन जैसे लगा’

मुंबई

मलाइका अरोड़ा की कार का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वह घायल हो गई थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल से घर पहुंचने पर मलाइका अरोड़ा का हाल-चाल जानने कई सेलिब्रिटीज पहुंचे। इनमें उनकी दोस्त करीना कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक शामिल थे। अब पहली बार मलाइका ने अपने एक्सीडेंट पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है जिसमंप उन्होंने मुश्किल घड़ी में मदद करने वालों का शुक्रिया कहा है। मलाइका के पोस्ट पर कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

मलाइका ने कैप्शन में लिखा- ‘पिछले दिनों और कुछ घटनाएं बहुत अविश्वसनीय रही हैं। इसके बारे में सोचने पर ऐसा लगता है जैसे किसी फिल्म का दृश्य हो ना कि असल में कुछ हुआ हो। शुक्र है, एक्सीडेंट के तुरंत बाद मुझे ऐसे लगा कि मैं इतने सारे देखभाल  करने वाले लोगों से घिरी हूं। चाहे वो मेरा स्टाफ हो, अस्पताल तक पहुंचने में मदद करने वाले लोग हों, मेरा परिवार हो जो इस कठिन समय में मेरे साथ खड़ा रहा और अस्पताल का कमाल का स्टाफ। मेरे डॉक्टरों ने हर कदम पर मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की।‘