Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाटा ग्रुप की इस कंपनी ने ₹1 लाख के निवेश को बना दिया 4 करोड़ रुपये, दिया 44,000% का छप्परफाड़ रिटर्न 

नई दिल्ली

टाटा ग्रुप के शेयर (Tata group listed stock) पर हर कोई दांव लगाना चाहता है। शानदार रिटर्न देने के मामले में टाटा की कंपनियों (Tata companies share) के शेयरों का कोई जबाव नहीं है। आज हम आपको टाटा (TATA) की एक ऐसी कंपनी के स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। हम बात कर रहे टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) के शेयर की। टाटा एलेक्सी के शेयर 21 साल में अपने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) देकर चौंका दिया है।  

कभी 19.65 रुपये प्रति शेयर थी कीमत
Tata Elxsi Share प्राइस चार्ट पैटर्न के मुताबिक, टाटा के इस शेयर की कीमत 28 सितंबर 2001 को एनएसई पर 19.65 रुपये थी जो अब बढ़कर 8,660 रुपये हो गई। यानी पिछले 21 साल में इस शेयर ने अपने शेयरधारकों को करीबन 43,971.25 पर्सेंट का तगड़ा रिटर्न दिया है। वहीं, 28 मार्च 2013 में इस शेयर की कीमत एनएसई पर 95.50 रुपये थी, जो अब 8,660 रुपये हो गई। इस अवधि में इस शेयर ने 8968.06 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।  पिछले पांच साल में यह शेयर 772.78 रुपये से बढ़कर 8,660 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक पहुंच गए। इस दौरान इसने 1,020.63% का रिटर्न दिया है। एक साल पहले 12 अप्रैल 2021 को यह शेयर एनएसई पर 2,916.75 रुपये पर थी। मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से एक साल में इस शेयर ने 196.91% का रिटर्न दिया है। इस साल YTD में यह शेयर 47% का उछला है। पिछले एक महीने में इसमें 23.54% की तेजी देखी गई।