Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कार पार्किंग से टोका, वकील के घर के बाहर फायरिंग

उदयपुर

उदयपुर में एक हफ्ते पहले वकील के घर के बाहर फायरिंग कर धमकी देने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिल्वेस्टर नाम का बदमाश वकील के बेटे को खुलेआम धमकी देता नजर आया। बदमाश ने पुलिस को चुनौती भी दी। सिल्वेस्टर को भूपालपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, भूपालपुरा में पार्किंग विवाद के बाद सिल्वेस्टर उर्फ दीपू ने वकील पूरनमल जैन के घर के बाहर तीन बार गोलियां चलाई। इस दौरान उसने कहा मैं सिल्वेस्टर हूं। कोई आ तो जाए। इतनी गलतफहमी पाल ली है क्या? अब बुलाओ पुलिस को। करीब 1 मिनट 20 सेकंड के वीडियो में आरोपी बेखौफ होकर हवा में फायर करता रहा। आरोपी ने वकील के बेटे को धमकाते हुए कहा- गोली ही गोली मार दूंगा। मैं सिल्वेस्टर हूं।

इस दौरान जैन घर पर नहीं थे। उनका बेटा ही घर पर मौजूद था। आरोपी और वकील का घर भी एक ही गली में आमने-सामने है। ऐसे में कार पार्किंग को लेकर टोके जाने पर आरोपी गुस्से में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *