जेईई एडवांस परीक्षा 2021 का परिणाम जारी हो गया है। कड़े परिश्रम और मेहनत के बल पर कई अभ्यर्थियों ने टॉपर लिस्ट में अपना स्थान बनाया है। छात्र और छात्राएं 16 अक्टूबर को रजिस्ट्रेशन और रैंक के अनुसार प्रवेश के लिए चॉइस फिलिंग कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया 24 नवंबर तक जारी रहेंगे। वैसे तो इस साल आईआईटी के प्रत्येक जोन से पांच टॉपर्स की सूची जारी की गई है। इनमें ओवरऑल लड़कियों में टॉपर काव्या चोपड़ा हैं। डीपीएस वसंत कुंज की छात्रा काव्या चोपड़ा ने जेईई एडवांस परीक्षा में छात्राओं के वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि उनकी आल इंडिया रैंक 98 है।