Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किन्नर की वेशभूषा धरकर दुकानदारों को परेशान कर रहा शख्स पकड़ा

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किन्नर की वेशभूषा धरकर दुकानदारों व राहगीरों को परेशान कर रहे एक शख्स को किन्नरों ने बुधवार को पकड़ा। किन्नरों ने मौके पर उसके पहने हुए महिलाओं के कपड़े उतरवाकर उसके पास मौजूद बैग में रखे पुरुष के कपड़े पहनवाए। साथ ही भविष्य में रुपए मांगकर नागरिकों को परेशान करते देखते मिलने पर पुलिस के हवाले करने की बात कहकर छोड़ दिया। इस मौके पर जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी निवासी किन्नर मैना बाई ने बताया कि उनके पास पिछले करीब दस दिनों से दुकानदारों की ओर से सूचना दी जा रही थी कि कोई व्यक्ति नकली किन्नर बनकर उनसे रुपए मांगकर परेशान कर रहा है। बुधवार को सूचना मिलने पर वे टाउन में यातायात पुलिस थाना के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति किन्नर की वेशभूषा में दुकानदारों से रुपए मांगता मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *