बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने हाल ही में अपनी संगीत नाइट की खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ फोटोज में दोनों डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में नजर आईं कियारा
कियारा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘उस रात के बारे में कुछ, कुछ ऐसा जो बहुत स्पेशल था।’ इसमें कियारा डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं सिद्धार्थ ब्लैक और गोल्डन कलर की शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं।
आइए देखते हैं सिद्धार्थ-कियारा की इन खूबसूरत फोटोज को-

ये फोटोज कियारा-सिद्धार्थ के संगीत सेरिमनी के समय की हैं।

इन फोटोज को देखने के बाद फैंस कियारा के डायमंड नेकलेस को खूब पसंद कर रहे हैं।

फैंस से लेकर सेलेब्स तक न्यूली वेड कपल की इन तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं।

कपल ने राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी।
सिद्धार्थ-कियारा की शादी में 150 मेहमान ही हुए थे शामिल
सिद्धार्थ-कियारा ने 7 फरवरी को जैसलमेर (राजस्थान) में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस शादी में दोनों परिवार के करीब 150 मेहमान ही शामिल हुए थे। इसमें कपल के फैमिली मेंबर्स के अलावा करण जौहर, शाहिद कपूर, ईशा अंबानी जैसे मेहमान शामिल हुए थे। कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है। हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’
सिद्धार्थ और कियारा शेरशाह में साथ आ चुके हैं नजर
सिद्धार्थ और कियारा ने 2021 में आई फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ काम किया है। सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर रोहित शेट्टी की सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे। ये सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी। वहीं कियारा जल्द ही ‘सत्यप्रेम की कथा’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन भी हैं।