Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किसान महापंचायत के आयोजन को लेकर चर्चा

लूणकरनसर. केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध को लेकर बीकानेर जिला मुख्यालय पर १५६ दिन से चल रहे किसानों के धरने को लेकर सरकार द्वारा सुनवाई नहीं करने को लेकर अब किसान आंदोलन तेज करने के मूड में है। यहां बुधवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हुए बैठक में बीकानेर जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत का आयोजन करने को लेकर चर्चा हुई तथा महापंचायत में किसान आंदोलन के अगुआ किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं को बुलाने का निर्णय लिया गया। किसान नेता रामप्रताप सिहाग ने बताया कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध को लेकर देशभर में किसान आंदोलन की अनदेखी कर केन्द्र सरकार संवेदनहीन बनी है तथा अब सरकार को जगाने के लिए किसान महापंचायत करने को लेकर सामूहिक बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार तीनों कृषि कानून निरस्त नहीं होने तक किसान अब शांत बैठने वाला नहीं है। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में किसान नेता तोलाराम गोदारा, प्र्रभुराम गोदारा, अमित व लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *