विक्की कौशल और कटरीना कैफ राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक-दूसरे का हाथ थाम पति-पत्नी बनेंगे। इसके लिए 3 दिन का भव्य समारोह होगा। इस शादी की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए मेहमानों को कोड दिए गए हैं। विक्की और कटरीना के अल्फाबेट्स पर सीक्रेट कोड बनेंगे। मेहमान यही कोड बताकर वेन्यू पर एंट्री ले सकेंगे। रणथंभौर नेशनल पार्क की सफारी भी इसी सीक्रेट कोड से होगी।
इसके अलावा शादी में मेहमानों के सामने नो फोन पॉलिसी की शर्त रखी गई है। इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी को यह पक्का करने के लिए कहा गया है कि कोई भी फोटो या वीडियो उनकी जानकारी के बिना सोशल मीडिया पर ना आए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक तय एरिया के आगे कोई भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। ए-लिस्ट बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा, दोनों की फैमिली भी कई लोगों को बुला रही हैं। शादी वाली जगह से फोन दूर रखने की यह पॉलिसी सभी पर लागू होगी। वैसे, विक्की-कटरीना अकेले नहीं हैं जिन्होंने अपनी शादी से पहले ऐसी शर्तें मेहमानों के सामने रखीं जिसने सुर्खियां बटोरीं।