Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कुमार विश्वास के बाद अब अलका लांबा के घर पहुंच गई पंजाब पुलिस

नई दिल्ली

कवि कुमार विश्वास के घर पर बुधवार सुबह पहुंची पंजाब पुलिस ने अब कांग्रेस की नेता अलका लांबा के घर पर दस्तक दी है। अलका लांबा ने भी कुमार विश्वास की तरह ही खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है…।’ इससे पहले कुमार विश्वास के घर पर पुलिस पहुंचने पर भी अलका लांबा ने ट्वीट किया था। अलका ने लिखा था, ‘अब समझ आ रहा होगा कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए थी। भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।’