नई दिल्ली
अपनी शादी में हर लड़की बेस्ट दिखना चाहती है। शादी का जोड़ा या शादी का लहंगा लड़कियों का एक ख्वाब होता है, जिसे वह अपनी शादी में पूरा करना चाहती हैं। अगर आप भी इस वेडिंग सीजन में दुल्हन बनने वाली हैं, तो अपने लहंगे और लुक को लेकर आपकी भी फरमाइशें होंगी। ऐसे में सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि इस दिनों किस तरह के लहंगे का ट्रेंड है। हर साल शादी सीजन में कुछ नया फैशन आता है। इस बार कई अभिनेत्रियों ने ब्राइडल फोटो शूट कराया, जिसमें उनका लुक और लहंगा दोनों ही इस सीजन के लिए शानदार है। लेकिन हाल ही में कृति सेनन का नया ब्राइडल लुक सामने आया है, जिसमें वह किसी शाही घराने की दुल्हन जैसी दिख रही हैं। उनका ये राजकुमारी वाला लुक कृति सेनन के ऑरेंज लहंगे की वजह से निखर कर सामने आया है। इस शादी सीजन के लिए ये ब्राइट शाइनिंग कलर लाल जोड़े से कुछ हटकर दुल्हनों के लुक को खास बनाएगा।